Breaking News

गाजीपुर: अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराई, लगी भीषण आग में छह नये ट्रैक्‍टर जलकर राख

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वेलसड़ी गांव के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर जल गया। ट्रेलर उत्तराखंड के रुद्रपुर से रांची जा रहा था और उस पर आधा दर्जन से अधिक नए ट्रैक्टर लदे थे। टक्कर के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे सभी ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की सचल टीम मौके पर पहुंची और पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण वाहन नहीं बच सका। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि या तो ट्रेलर चालक को झपकी आई थी या फिर टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।  घटना की पुष्टि करते हुए कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव ने बताया कि हादसा 302 किमी प्वाइंट पर हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, कासिमाबाद थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडे, मरदह प्रभारी तारावती देवी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …