वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में निकाले गए जुलूस में विवादित नारेबाजी करने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जुलूस में शामिल दो युवकों को शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, तेलियाबाग चौकी इंचार्ज शिवम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसें दर्जनों युवक जेल से छूटे आरोपी के समर्थन में विजय जुलूस निकाल रहे हैं। इसके साथ ही खुली गाड़ी में पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी भी की जा रही है। विवादित नारेबाजी से संबंधित यह वीडियो जब वायरल हुई तो लोग अपनी आपत्ति जताने लगे।जुलूस में शामिल युवक जेल का ताला टूट गया, भाई अपना छूट गया के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आबिद शेख और उसके दो साथी को हिरासत में लिया है। बताया गया कि आबिद शेख लूट मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद खुली गाड़ी में जुलूस निकाले जाने वाले पर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया है। बताया किया इस जुलूस में शामिल अन्य युवकों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….