Breaking News

मऊ: बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, भागने के चक्कर में किशोरी को रौंदा, दोनों की मौत

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के पास रविवार की सुबह सात बजे बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद जैसे लोगों ने उसे रोकने की कोशिश तो आरोपी चालक बैक कर भागने के प्रयास में सड़क किनारे से जा रही एक किशोरी को रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों घायलों को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पिकप की तलाश में जुटी है। जानकारी अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी जगतू (50) पुत्र स्वर्गीय रामपत नींबू-पानी बेचने का काम करता था। इसके लिए वह रविवार की सुबह रोज की तरह साइकिल से बर्फ की सिल्ली लेने के लिए घोसी आ रहा था। अभी वह चीनी मिल के पास पहुंचा था कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आस पास के लोगों ने पिकप को पकड़ने के लिए घेराबंदी जैसे ही शुरू किया, वैसे ही पिकप चालक ने गाड़ी को बैक कर वापस भागने की कोशिश में सड़क पर पैदल कोचिंग जा रही बड़ागांव निवासी खुशी मोदनवाल (16) को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। उधर हादसे के बाद दोनों घायलों को लोग लेकर घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …