Breaking News

मऊ: अंतिम संस्कार कर वापस लौट रही स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक में टकराई, चार घायल

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा पर बीती रात साढ़े 11 बजे स्कॉर्पियो पहले से खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। हादसे स्कॉर्पियो चालक सहित चार लोग घायल हो गए, हादसे के समय यह सभी एक अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे। घटना का कारण सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक और स्कॉर्पियो मालिक दोनों अपनी-अपनी गाड़ी लेकर चले गए। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर ग्राम पंचायत के मौजा काजीपुर बस्ती निवासी और गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दोहरीघाट से शनिवार की रात 11:15 बजे वापस आ रहे थे। अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर कैलेंडर तिराहा से थोड़ा पहले सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश में वहीं पास में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के समीप पहले से खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई। टक्कर के चलते स्कॉर्पियो में सवार काजीपुर बस्ती गांव निवासी सुरजीत राय (52) सत्यवीर चौहान (55), संजय राम (50) और सुरेंद्र (55) घायल हो गए। सत्यवीर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लेकर चले गए। पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय को मामूली चोटे लगी है। अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना स्कॉर्पियो मालिक और ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर चले गए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …