Breaking News

वाराणसी: ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकराए, चालक की मौत, दो घायल

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के लोहरापुर गांव के सामने रिंग रोड फेज दो पर शनिवार की रात में 2.30 बजे ओवर टेक करने की चक्कर में दो ट्रक टकरा गए। हादसे में एक  चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरे घायल चालक और खलासी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में 2.30 बजे सूचना मिली कि लोहरापुर गांव के सामने रिंग रोड फेज टू पर दो ट्रक आपस में टकरा गए हैं। मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल चालक सुरेंद्र यादव (45) पुत्र घरभरन यादव ग्राम मोलनापुर नत्थपट्टी कप्तानगंज (आजमगढ़) को अस्पताल भेजा गया। यहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल चालक दिवाकर यादव (40) पुत्र चंद्रभान यादव ग्राम जैतपुर थाना (अंबेडकरनगर) तथा खलासी सूरज गौंड (30) पुत्र राजेंद्र ग्राम सुरीश थाना शाहगंज (जौनपुर) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक चालक के घर सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रक हरहुआ से अकेलवा जा रहे थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …