Breaking News

मऊ: ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को भव्य भंडारा, हजारों ने लिया महाप्रसाद

मऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को नगर के पावर हाउस स्थित राम जानकी मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। नगर के राम जानकी मंदिर पर मंगलवार की शाम बाबा भंडारी का आयोजन किया गया जहां भगवान को भोग लगाने के बाद पूरी सब्जी बुंदिया तेरी तैयारी का श्रद्धा पूर्वक वितरण किया गया श्रद्धालुओं द्वारा कतार में लगकर बड़ी संख्या में महाप्रसाद ग्रहण किया गया। आयोजन प्रमुख लालबहादुर जायसवाल व बबलू राय ने कहा कि ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगलवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए चना, ठंडा शरबत इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। वहीं अंतिम बड़े मंगलवार को महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी गोलू जी महाराज, जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, भाजपा नेता शक्ति सिंह, विक्रांत जायसवाल, बबलू राय, बृजेश गुप्ता, लल्लन राय इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …