मऊ। कल रात रेलवे स्टेशन मऊ की घटना पर युवा ब्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने घोर निंदा करते हुए कहा की इतने भीड़ भाड़ वाली जगह पर इस तरीके से जघन्य हत्या होना और हत्या में शामिल लोगो का भाग जाना ये रेलवे और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है। कल रात की घटना से पूरे शहर की जनता भयभीत है पुलिस के बताने के मुताबिक भले ही ये क्रिया की प्रतिक्रिया है लेकिन यह कह देने से मात्र काम नहीं चलने वाला कहीं न कहीं ये , जनता की सुरक्षा में सेंध है। आज सुबह युवा ब्यापर मंडल की टीम ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और मऊ रेलवे के स्टेशन के स्टेशन मास्टर से मुलाकात की और स्टेशन अधीक्षक के वार्ता किया तो पता चला कि रेलवे डिपार्टमेंट द्वारा प्लेटफॉर्म् के अलावा पूरे रेलवे कैंपस में कहीं भी सी सी टी वी कैमरे नहीं लगे हुए है जो अत्यंत चिंतनीय विषय ही नहीं जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड है। कल की घटना से रेलवे डिपार्टमेंट और पुलिस प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है। अतिशीघ्र जगह जगह सी सी टीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। साथ साथ जो घटना स्थल पर रेलवे का चौराहा है वहाँ एक पुलिस बूथ होना जरूरी है क्योकि शहर में दूर दराज से दिनों रात ब्यापरियो का आना जाना है ऐसे में लोगो की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। मनीष सर्राफ ने बताया की प्रशासन की तरफ से बार बार मीटिंग के माध्यम से ब्यापारी वर्ग को सी सी टीवी कैमरे के लिए जागरूक किया जाता है । लेकिन यहां तो रेलवे प्रशासन ही कैमरे के मामले पूरी तरह फेल है आख़िर इनको कौन जागरूक करेगा ये बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….