Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जुलाई 2025 सेमेस्टर के लिए पी एच डी की प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए अधिष्ठाता शोध प्रो राकेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर (जुलाई 2025 से शुरू हो रहे सेमेस्टर) के लिए इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। बताते चलें कि एम एम एम यू टी में वर्ष में दो बार पी एच डी एडमिशन होता है। पी एच डी में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2025, शाम 05:00 बजे तक है। प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। आवेदन पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीएचडी प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 10 जुलाई 2025 को आयोजित होगी, जबकि साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची 11 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अच्छे शोध छात्रों को आकर्षित करने हेतु एम एम एम यू टी ने पी एच डी फेलोशिप को रु. 15000 प्रतिमाह से बढ़ाकर रु. 18000 प्रतिमाह कर दिया है जो नए शैक्षणिक सत्र से देय होगा। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के तहत ESDM और IT/ITES क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए भी सीटें उपलब्ध हैं।आवेदन प्रक्रिया के लिए पात्रता, अनुसंधान क्षेत्र, चयन प्रक्रिया और उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रवेश ब्रोशर में दी गई है जोकि वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …