लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 86 अतिथि शिक्षकों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए अधिष्ठाता संकाय मामले प्रो यू सी जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के 13 विभागों में आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न विषयों के अध्यापन हेतु कुल 86 अतिथि शिक्षकों का चयन किया जाना है। चयन प्रक्रिया दिनांक 24 से 26 जून, 2025 के मध्य संपन्न होगी। इस चयन प्रक्रिया में नवस्थापित शैक्षिक अध्ययन विभाग के अंतर्गत सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे 04 वर्षीय ITEP ( इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम) हेतु अतिथि शिक्षकों का चयन भी शामिल है। विभागवार चयन किये जाने वाले शिक्षकों की संख्या निम्नवत है: –
एजुकेशनल स्ट्डीज विभाग (ITEP): विभिन्न विषयों में 04
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग: 06
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग: 09
मैकेनिक इंजीनियरिंग विभाग: 06
गणित विभाग: 06
सिविल इंजीनियरिंग विभाग: 05
फार्मेसी विभाग: 11
भौतिकी विभाग: 05
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग: 03
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (अंग्रेजी): 06
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (अर्थशास्त्र): 02
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (मनोविज्ञान): 03
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग: 06
रसायन विज्ञान विभाग: 04
प्रबंध अध्ययन विभाग: 10
अतिथि शिक्षक के रूप में चयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापन के साथ उपलब्ध आवेदन को पूर्णरूपेण भरकर, समस्त संगत/ अपेक्षित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति, एवं वित्त नियंत्रक, एम एम एम यू टी के नाम जारी किया हुआ रु. 1500 के डिमांड ड्राफ्ट को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर निर्धारित तिथि एवं कार्यक्रमानुसार विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त अभिलेखों की मूल प्रति भी सत्यापन हेतु लाना होगा। निर्धारित तिथि को ही लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न कराए जाएंगे। इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी विभागों में चयन हेतु न्यूनतम योग्यता ए आई सी टी ई के मानकों के अनुसार होगी। विज्ञान एवं मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों हेतु योग्यता यू जी सी के मानकों के अनुरूप होगी जबकि शैक्षिक अध्ययन विभाग हेतु योग्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के मानकों के अनुरूप होगी। मानदेय का भुगतान प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….