Breaking News

दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने गाजीपुर का नाम किया रौशन, पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा किया क्‍वालीफाई

गाजीपुर। दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा को क्‍वालीफाई कर अपने स्‍कूल व गाजीपुर का नाम रौशन किया है। अनुष्‍का गुप्‍ता पुत्री विजय गुप्‍ता माता का नाम गुंजा गुप्‍ता निवासी रायपुर बाजार ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा क्‍वालीफाई कर लिया। अनुष्‍का गुप्‍ता का ऑल रैंक में 5853 और ओबीसी में 2337 वां रैंक मिला है। दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां के प्रबंधक विपिन सिंह ने अनुष्‍का गुप्‍ता को बधाई देते हुए उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है। उन्‍होने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि अनुष्‍का गुप्‍ता की शिक्षा-दीक्षा नर्सरी से लेकर इंटर तक हमारे ही स्‍कूल में हुई है वह शुरु से ही मेधावी छात्रा रही है। विद्यालय के शिक्षकों के कड़े परिश्रम और अनुशासन के बदौलत यह सफलता मिली है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …