Breaking News

गाजीपुर: पूर्वांचल साहू समाज समिति का मनोनयन कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, कमलेश गुप्‍ता बने ब्‍लाक अध्‍यक्ष

गाजीपुर। पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्‍तर प्रदेश का शनिवार को शास्‍त्रीनगर में जिला मनोनयन कार्यक्रम सम्‍पनन हुआ। कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में कमलेश गुप्‍ता उर्फ दीपू गुप्‍ता को ब्‍लाक अध्‍यक्ष, अवधेश गुप्‍ता ब्‍लाक उपाध्‍यक्ष, अनीता गुप्‍ता नगर महिला महामंत्री, पवनसुत प्रभारी वाराणसी मंडल, प्रियंका नगर अध्‍यक्ष, पूरनमल जिला उपाध्‍यक्ष, हरिवंश गुप्‍ता कोषाध्‍यक्ष सदर ब्लाक, संजय गुप्‍ता जिला उपाध्‍यक्ष, वेद प्रकाश गुप्‍ता नगर अध्‍यक्ष आदि लगभग दो दर्जन लोगों का मनोनयन हुआ। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि समाज संगठित होकर जो भी कार्य करेगा सफलता अवश्‍य मिलेगी। पहले समाज को कोई सुनता नही था न ही सम्‍मान देता था, परीस्थितियां बदली आज साहू समाज को सभी राजनीतिक दल सम्‍मान देते हैं और उनकी बात सुनते हैं। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता परमानंद साहू, संचालन माया साहू ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …