Breaking News

गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए भाजपा सरकार कर रही है सरकारी स्‍कूलों का विलय- अखिलेश यादव  

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए भाजपा सरकारी स्कूलों का विलय कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में दो लाख से अधिक पद खाली हैं लेकिन उनकी भर्ती नहीं की जा रही है। स्कूलों के विलय से शिक्षक भर्ती भी नहीं होगी। शिक्षामित्र और 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी अभी तक नहीं सुनी गई है। स्कूलों के विलय से ड्रॉप आउट रेट बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें परेशान करने के लिए बिना इंफ्रास्ट्रक्चर डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है। सरकार को शिक्षकों की बात सुननी चाहिए।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …