गाजीपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद एवं महिला पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से अनीता निकेतन तुलसी सागर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग आरंभ करने से पूर्व भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। शरीर की संरचना में मिट्टी, हवा, पानी, आकाश और आग इन पांच तत्वों का समावेश है, इस पंच रचित शरीर को गतिमान रखने के लिए योग भी आवश्यक है। शिविर में परिषद की अध्यक्ष अनीता यादव ने योग के प्रति जागरुक करते हुए सबको योग के गुर सिखाएं। इस अवसर पर सचिव सुमन लता राय ,महिला संयोजिका अनीता तिवारी एवं कोषाध्यक्ष सिंधु सीता पांडे पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद राय, जिला समन्वयक जितेंद्र यादव ,निरुपमा उपाध्याय, माया रानी, आरती यादव, शशि सक्सेना, शकुंतला यादव ,रंजनदीप, सुमादा यादव रीना पांडे, नीलम श्रीवास्तव ,अलका वर्मा मोहिनी श्रीवास्तव, आराधना पांडे, रीना देवी, रंजू यादव हीरामणि ,बबीता गुप्ता, शशि कला, रेनू सिंह सुनीता राय, वृंदा सिंह ,सुमन लता राय, अनीता तिवारी, अंजना राय, कल्पनाथ भारद्वाज, आरती सिंह ,चंद्रावती देवी, चिंता यादव, अरविंद कुमार राय ,पंकज कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र पांडे, वीरेंद्र यादव, सुख विलास, जितेंद्र यादव , एच एन एस यादव श्री शिव कुमार, अनुपम आनंद, अनीता यादव आदि ने भाग लिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….