गाजीपुर। आज 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर प्रकृति की गोद में बसा गोमुख से गंगासागर का मध्य स्थल एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े व गांव गहमर के नारायण घाट पर मुरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार की सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन व नारायण योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गहमर के आयोजन से योगाचार्य डॉ. बुद्ध नारायण उपाध्याय के सानिध्य में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर सभी ने योग किया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद जी ने किया। सबसे पहले प्रार्थना, शारीरिक संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तपादासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर किए जाने वाले आसन भद्रासन, वज्रासन अर्ध उष्ट्रासन उष्ट्रासन मंडूकासन, बक्रासन उधर के बाल लाकर किए जाने वाले आसन मकरासन ,भुजंगासन, सलभासन, पीठ के बाल लाकर किए जाने वाले आसन, सेतु बंधासन उत्तानपादासन अर्ध हलासन पवन मुक्तासन स्वासन, कपालभाति क्रिया के बाद, प्राणायाम नाड़ी शोधन अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम, इसके बाद ध्यान संकल्प के बाद अंत में शांति पाठ के साथ फल के रूप में आम का वितरण किया गया।योग गुरु के द्वारा जल योग का नजारा अदभुत रहा। बच्चे ,बूढ़े,महिलाएं, बहाने,बहुत उत्साहित रही। INO सदस्य डॉ रविंद्र जी, डॉ सारीज जी, निवर्तमान विधायक भाजपा श्रीमती सुनीता सिंह,विहिप विभाग़ अध्यक्ष राजेश जी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गानंद जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जी, सहायक योग शिक्षक ओम नारायण , नमो नारायण,आयुष,खुशी , आलोक जी, दुर्गानंद जी शैलेंद्र जी,वेद आचार्य पंडित सत्येंद्र मिश्रा जी, अशोक जी, सत्यनारायण जी, वीरभान जी, गोलू जी, मनीष जी के साथ सैकड़ो लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। योग गुरु के द्वारा प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से लेकर के 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक लगातार यहां पर योग कार्यशाला चल रहा है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….