Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍व विद्यालय गोरखपुर में टिकाऊ शहर और समुदाय विषय के सेमीनार में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍व विद्यालय गोरखपुर में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 11 – टिकाऊ शहर और समुदाय”पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से शिक्षाविद् डॉ. मीनू दत्ता और इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन स्थित एडल्ट एजुकेशन कॉलेज से जुड़ी शिक्षाविद् संतोष राम ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। सेमिनार में डॉ. मीनू दत्ता ने शहरों को समावेशी, सुरक्षित, लचीला और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को बढ़ाने और सड़क सुरक्षा में सुधार लाने जैसे मुद्दों को रेखांकित किया। वहीं संतोष राम ने मानव बस्तियों को सुरक्षित बनाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न समुदायों और जातीय समूहों के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया और प्रतिभागियों को संवेदनशील बनाने का कार्य किया। दोनों वक्ताओं के व्याख्यान सेमिनार को उसकी सच्ची भावना में उपयोगी और ज्ञानवर्धक बनाने में सहायक सिद्ध हुए।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …