Breaking News

डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर कैथी वाराणसी में योग दिवस का हुआ आयोजन

वाराणसी। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर डॉ0 विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर भन्दहाँ कला, कैथी, वाराणसी के प्रांगण में भव्य आयोजन किया गया। एन0सी0आई0एस0एम0 एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष का थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘‘ के अन्तर्गत बडे़ ही भव्य और व्यापक स्तर पर किया गया, इस अवसर पर छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीय के लोगों की सहभागिता रही। इस अवसर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें योगा मास्टर में प्रथम स्थान-अंशु कुशवाहा योगा श्लोगन में प्रथम स्थान-अंकिता, योगा निबन्ध प्रतियोगा मंे प्रथम स्थान-श्रेयांसी सिंह, योग पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-रिया जायसवाल ने प्राप्त किया जिनकों माननीय चेयरमैन महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवगत पर मुफ्त पंचकर्मा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मरीजों का निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा किया गया। इस चिकित्सा शिविर में शिरोधारा, कटीबस्ती, नाजु बस्ती, सवांग स्वेद, नाड़ी स्वेद, अभ्यंग एवं नस्य कर्म किया गया। निःशुल्क पंचकर्म शिविर का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में लोगों द्वारा रजिस्टेªशन कराया गया। इस अवसर पर माननीय चेयरमैन डॉ0 विजय कुमार यादव महोदय द्वारा योग दिवस की महत्ता एवं लाभ के बारे में छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मिक स्वास्थ्य के अनेकों लाभ के बारें में बताया एवं यह अवगत कराया कि छात्रावास में लभगभ 300 छात्र/छात्राओं जो अध्ययनरत है अनवरत सुबह 05ः30 से 07ः30 तक प्रतिदिन योगा अभ्यास कराया जाता है जिसकी प्रेरणा परमपूज्य विश्वयोगगुरू स्वामी रामदेव जी की प्रेरणा एवं आर्शिवाद से संभव हो रहा है तथा पंचकर्म आयुर्वेद नेचुरोपैथी आदि सभी थिरेपी के माध्यम से उपचार का लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया इस अवसर पर हजारों छात्र/छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक के साथ मरीजों की संख्या भी उपचार हेतु अच्छी रही। पतंजली योगीपीठ हरिद्वार से आये योगाचार्य जो बच्चों को प्रतिदिन योग एवं थिरेपी अभ्यास कराते है योग प्रचारक सतवन्त जी का भी सम्मान किया गया|

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …