Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो जे पी सैनी रहे। कार्यक्रम स्थल आगमन पर कुलसचिव सी पी प्रियदर्शी ने मुख्य अतिथि कुलपति जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया जबकि कुलसचिव का स्वागत छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में  प्रातः 06:00 बजे से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योगाभ्यास एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके संदेश का सजीव प्रसारण मल्टीपर्पज हॉल में किया गया जिसे सभी उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों, एवं कर्मचारियों ने मनोयोग से देखा। तत्पश्चात, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए गए कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षक शैलेश यादव और अविनाश कुमार ने योगाभयास कराया। योगाभ्यास सत्र के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों यथा वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, भद्रासन, शलभासन, शवासन, चक्रासन, हलासन आदि का अभ्यास भी कराया और इनके लाभों से भी परिचित कराया। इसी क्रम में राजभवन, लखनऊ में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण हुआ जिसे समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने देखा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल/ कुलाधिपति महोदया के संदेश का भी सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद, एक साथ बड़ी संख्या में सामूहिक सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने हेतु राज भवन, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 250 से 300 लोगों प्रातः 08 बजे से एक साथ सूर्यनमस्कार किया। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति जी ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान ने मनुष्यता को जो बहुत सारे अनमोल उपहार दिए हैं, योग भी उनमें से एक है| उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम पद्धति नहीं है बल्कि वह जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने योग के महत्व को स्वीकार कर लिया है और अब यह माना जाने लगा है कि स्वस्थ रहना है तो योग करना है। अंत में कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी जी द्वारा कुलपति प्रो जे पी सैनी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …