Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के एमटेक और एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि बढ़ी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के एम टेक और एम एस सी पाठ्यक्रमों में क्रमशः गेट स्कोर तथा सी यू ई टी पी जी की मेरिट के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 जून 2025 कर दिया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो एस पी सिंह ने बताया कि एम टेक और एम एस सी पाठ्यक्रमों में क्रमशः गेट स्कोर तथा सी यू ई टी की मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की अंतिम तिथि पहले 22 जून 2025 तक थी जिसे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 24 जून 2025 तक कर दिया गया है।  एम टेक में प्रवेश हेतु इच्छुक गेट स्कोर धारक अभ्यर्थी तथा एम एस सी में प्रवेश हेतु इच्छुक सी यू ई टी पी जी क्वालिफाइड अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के लिंक पर जाकर दिनांक 24 जून तक स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। साथ ही एम टेक/एम एस सी में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी जो किसी कारणवश क्रमशः गेट अथवा सी यू ई टी पी जी क्वालिफाइड नहीं हैं, उन्हें प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मालवीय एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। एम टेक/एम एस सी प्रवेश हेतु मालवीय एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन दिनांक 29 जून, 2025 को केवल एम एम एम यू टी, गोरखपुर केंद्र पर किया जाएगा। मालवीय एंट्रेंस टेस्ट में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्दिष्ट पंजीकरण लिंक पर दिनांक 24 जून 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसी प्रकार, पी एच डी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। पी एच डी में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा मालवीय एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले 24 जून 2025 तक थी जिसे बढ़ाकर 1 जुलाई 2025 कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए अधिष्ठाता शोध प्रो राकेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर (जुलाई 2025 से शुरू हो रहे सेमेस्टर) के लिए इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई 2025 कर दी गई है। प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। आवेदन पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीएचडी प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा पहले 10 जुलाई 2025 को आयोजित होनी थी जो नए कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई 2025 को आयोजित होगी। पी एच डी प्रवेश परीक्षा निर्धारित तिथि पर केवल एम एम एम यू टी, गोरखपुर केंद्र पर आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि अच्छे शोध छात्रों को आकर्षित करने हेतु एम एम एम यू टी ने पी एच डी फेलोशिप को रु. 15000 प्रतिमाह से बढ़ाकर रु. 18000 प्रतिमाह कर दिया है जो नए शैक्षणिक सत्र से देय होगा। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के तहत ESDM और IT/ITES क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए भी सीटें उपलब्ध हैं।आवेदन प्रक्रिया के लिए पात्रता, अनुसंधान क्षेत्र, चयन प्रक्रिया और उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रवेश ब्रोशर में दी गई है जोकि वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …