गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास गाजीपुर के तत्वावधान में 26 जून को सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती के 75वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित है, यह जानकारी न्यास के संस्थापक मारुति राय ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होने बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 1889 में गाजीपुर जिले के देवा ग्राम में हुआ था। स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपने जीवन-पर्यत्न उन्होने किसानों और खेतिहर मजदूरों की लड़ाई लड़ी। इसके बाद अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना किया। स्वामी सहजानंद सरस्वती एक समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा साहित्य सीजन में अनेकों किताबें लिखी हैं। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास गाजीपुर ने भारत सरकार से स्वामी जी को भारतरत्न और इनके स्मृति में जिले में स्मारक बनाने की मांग की है। उन्होने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भारत न्यूज एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय आदि गणमान्य लोग भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में न्यास के अध्यक्ष ओमनारायण प्रधान, सचिव अरुण राय, सदस्य शशिधर राय, रामनाथ ठाकुर मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….