Breaking News

गाजीपुर: लंका, विशेश्‍वरगंज, सिटी रेलवे स्‍टेशन आदि क्षेत्रों में जाम से नहीं मिलेगी मुक्ति, विधायक वीरेंद्र यादव की अर्जी खारिज

गाजीपुर। लंका, विशेश्‍वरगंज, सिटी रेलवे स्‍टेशन आदि क्षेत्रों में भीषण जाम से नागरिकों को अब राहत नहीं मिलेगी, क्‍योंकि जाम के निराकरण के लिए विधायक डा. वीरेंद्र यादव की अर्जी को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने खारिज कर दिया है। पिछले दिनों सदन में विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने सदन में गाजीपुर में लंका, विशेश्‍वरगंज, सिटी रेलवे स्‍टेशन आदि क्षेत्रों में भीषण जाम को ध्‍यान आकृष्‍ट कराते हुए रोडवेज बस स्‍टैंड को वहां से कहीं दूसरी जगह ले जाने के लिए मांग की थी। विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि रोडवेज बस स्‍टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्‍या में बस आती-जाती है। इन क्षेत्रों में काफी निर्माण हुआ है और सड़कों की चौड़ाई पहले जैसे ही है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में प्रतिदिन भीषण जाम लगता है जिससे आमजन परेशान होते हैं। विधायक के प्रार्थना पत्र पर सरकार ने स्‍थानीय अधिकारियों से इस संदर्भ में आख्‍या मांगी जिसपर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गाजीपुर बीके पांडेय ने अपने रिपोर्ट में उल्‍लेख किया कि रोडवेज बस स्‍टैंड गाजीपुर सिटी रेलवे स्‍टेशन से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। गाजीपुर शहर में तीन प्राइवेट बस स्‍टैंड लंका, रौजा और जमानियां बस स्‍टैंड चल रहे हैं। जहां से भारी संख्‍या में प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। ऐसे स्थिति में रोडवेज बस स्‍टैंड को शहर से बाहर ले जाना यात्रियों के लिए पुर्णत: हित में नही होगा इससे राजस्‍व के नुकसान के साथ-साथ आम नागरिक भी परेशान होंगे। इस संदर्भ में विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि योगी सरकार गाजीपुर शहर का विकास नही चाह रही है। इसकी लड़ाई मैं आगे लड़ता रहूंगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …