गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 24 जून को गाजीपुर मुख्यालय पर संभावित है। जिसको लेकर मुख्यालय के क्षेत्रों में साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट, विकास भवन क्षेत्रों में सैकड़ों सफाई कर्मी सफाई कार्यों में लगे हुए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हैं। सियासी गलियारों में बस एक ही बात की चर्चा है सीएम योगी के लगभग आठ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री गाजीपुर जनपद में आ रहे हैं और पहली बार एमएलसी विशाल सिंह चंचल जनपद में उपस्थित नहीं रहेंगे। इसके पहले जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में आगमन होता था तब एमएलसी विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति और सीएम से निकटता सियासी गलियारों की चर्चा बनती थी। एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने बताया कि नेताजी निजी कार्यो से यूरोप की यात्रा पर हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….