मऊ। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक पुरस्कार समारोह सिद्धोत्सव-2025 का आयोजन प्रयागराज के मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में कल एक समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ टीम ने उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए 34 पुरस्कार जीतकर अपनी मण्डल 3120 में एक अलग पहचान बनाई। टीम को 2024-25 के दौरान किए गए शानदार कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन परितोष बजाज ने प्राइड के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया साथ ही क्लब के सचिव डॉ रितेश अग्रवाल को भी प्लैटिनम पुरस्कार से नावाज़ा गया। क्लब द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्थानीय रोज गार्डन में बेंच एवं वाटर कूलर लगाने के लिए, स्थानीय रोडवेज पर बेबी फीडिंग बूथ बनाने के लिए, बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम “तरु छाया” के अंतर्गत वृक्ष लगाने के लिए, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कार्य करने के लिए, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में नेत्र शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सहयोग करने के लिए, हनुमान घाट पे लक्ष्मी नारायण मंदिर में वाटर कूलर लगाने के लिए,त्रिदेव मंदिर में बड़े इंडस्ट्रियल पंखे लगाने के लिए रोटरी फाउंडेशन में अंश दान देने के लिए आदि कई अच्छे कार्यों के लिए डायमंड, गोल्ड, प्लैटिनम आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया। साथ ही गोरखपुर क्षेत्र के डीजीआरएच राकेश गर्ग को एवं जून 20 के सह मण्डल अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल को भी सम्मानित किया। इस पुरस्कार समारोह में क्लब को 34 पुरस्कार प्राप्त हुए। सभी उपस्थित सदस्यो ने मंडल अध्यक्ष परितोष बजाज को धन्यवाद दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….