मऊ। डॉक्टर् और चार्टर अकाउंटेंट को 1 जुलाई को उनके दिवस पर रोटरी क्लब प्राइड मऊ के द्वारा उन्हें बुके एवं गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दी। सम्मानित किए जाने वालो में डॉ रघुनंदन अग्रवाल, डॉ मनोज मित्तल, डॉ रितेश अग्रवाल, डॉ गुंजन गर्ग, स्वर्गीय डॉ एस एन खत्री के पुत्र डॉ शांतनु खत्री, डॉ पी के गुप्ता, डॉ जी यस अग्रवाल, डॉ प्रवीण मधेशीया, डॉ डॉ आनद जायसवाल और सी ए विजय अग्रवाल शामिल थे। इन सभी लोगों को उनके द्वारा किए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए उन्हें शुभकामनायें दी एवं उनके अच्छे भविष्य की कामना की गई। ज्ञात हो कि रोटरी इंटरनेशनल की प्रत्येक शाखा का सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होता है, इसी क्रम में देर रात एक रेस्टोरेंट में 2025- 26 के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव विजय बहादुर पाल को पिछले वर्ष के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया एवं सचिव डॉ रितेश अग्रवाल ने पिन लगाकर कार्यभार ग्रहण कराया। अपने संक्षिप्त उदबोधन में नए अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सभी सदस्यो को धन्यवाद दिया एवं में वर्ष पर्यंत किए जाने वाले कार्यों की योजना के बारे में बताया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….