Breaking News

गाजीपुर: ट्रैक्‍टर ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत- दो गंभीर

गाजीपुर। भदौरा स्‍टैंड के समीप शुक्रवार को 11 बजे रात में बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्‍टर ट्राली से टकरा गये। जिसमे एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी और दो गंभीर रुप से घायल हो गये। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिलदारनगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र जगधर यादव, प्रवीण पाल पुत्र अशोक पाल, टीपू पुत्र इरफान जो रात में करीब 11 बजे कहीं से आ रहे थे और उनकी बाइक ट्रैक्‍टर ट्राली में पीछे से टकरा गयी, जिमसे प्रमोद की मौत हो गयी और अशोक व टीपू गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …