Breaking News

सीएम योगी से मिले सपना सिंह व पंकज सिंह चंचल, पंचायत चुनाव के लिए मुख्‍यमंत्री ने किया मार्गदर्शन

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल राजधानी में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिले। उनकी मुलाकात की चर्चा आज जिले के सियासी गलियारों में जोरों पर रही। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की जिले में प्रक्रिया व सरगर्मी शुरु हो गयी है इसमे जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल सीएम योगी से मिले। जिला पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सियासत चरम पर है। कई पुराने अध्‍यक्ष रेनुअल के लिए बेताब हैं। मुलाकात के संदर्भ में भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मुख्‍यमंत्री जी से पंचायत चुनाव के संदर्भ में मार्गदर्शन मिला। मुख्‍यमंत्री जी ने कई ऐसे सुझाव दिये जिससे कि जिला पंचायत सदस्‍यों की संख्‍या में वृद्धि होगी। उन्‍होने कहा कि विकास के कई मुद्दों पर भी हमने मुख्‍यमंत्री जी से वार्ता किया।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …