Breaking News

गाजीपुर: केला और मिर्च की फसल के बीमा कराने के लिए अंतिम तिथि जारी

गाजीपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि खरीफ 2025 गौराम में केला फसल का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 15.07.2025 तथा मिर्च फसल का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31.07.2025 निर्धारित है। यह योजना सभी कृषकों के लिए स्वैच्छिक आधार पर लागू है तथा जनपद गाजीपुर के लिए एस०बी०आई० जनरल इन्श्योरेंस कम्पनी नामित की गयी है। जनपद में केला व मिर्च की फसलें बीमा के लिए अधिसूचित है। बीमा कराने के लिए कृषकों को केला फराल रु० 7500/-प्रति हे० तथा मिर्च फसल के लिए रू0 2500/-प्रति हे० निर्धारित है। बीमा कराने के लिए आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, बैंक पासबूक, खतौनी, मो०नं० एवं स्वतः बुवाई प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। किसी भी अन्य जानकारी के लिए बीमित कम्पनी के कर्मचारी राजीव रंजन, मो0नं0-9507308512 अथवा कलस्टर मैनेजर  सुशील कुमार तिवारी, मो०नं०-7067279809 पर सम्पर्क कर सकते है। दैवीय आपदा की स्थिति में फसल बीमा सम्बन्धित शिकायतें दर्ज कराने हेतु भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी टोल फ्री नं० 14447 पर किया जा सकता है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …