Breaking News

गाजीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी व एडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा पवित्र श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कांवरियों के आवागमन की सुगमता, सुरक्षा, व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख गंगा घाटों जैसे ददरी घाट, चितनाथ आदि घाटों का स्थालीय निरीक्षण कर समुचित व्यस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और कावंरियों के आने जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …