गाजीपुर। सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और नगर पंचायत में विकास को गति प्रदान करने में सहयोग की मांग की। चेयरमैन ने नगर के चहुमुखी विकास हेतु 20 करोड़ रूपये का विभिन्न कार्ययोजना का प्रस्ताव सीएम को सौंपा। बताया कि नगर का समुचित विकास अब तक नहीं हो पाया है। विकास से संतृप्त करने के लिए इन कार्यों का कराया जाना आवश्यक है। सीएम ने कार्ययोजना को देखा और उसे पूर्ण कराने का भरोसा दिया। चेयरमैन के साथ उनके पति जिला पंचायत चंदौली में लिपिक सुभाष सोनकर एवं बड़े पुत्र अमन सोनकर भी थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….