Breaking News

गाजीपुर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

गाजीपुर। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रजदेपुर सिंह हास्पिटल के सामने मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अभिषेक गुप्‍ता 20 वर्ष पुत्र संतोष गुप्‍ता निवासी भड़सर जो आदर्श गांव अपने ननिहाल में रहता था। अभिषेक गुप्‍ता अपने दोस्‍त किसन प्रजापति 19 वर्ष पुत्र जयप्रकाश प्रजापति निवासी आदर्श गांव के साथ बक्‍सूपुर की तरफ जा रहा था कि सिंह हास्पिटल के पास पहुंचा ही था कि उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी। इस घटना में एक युवक की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गयी और दूसरे को इलाज के ले जाते समय रास्‍ते में ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल गोराबाजार पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …