मऊ। जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव में मंगलवार को एक सिपाही का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घर में जा रहे कुत्ते को भगाने गए बड़े भाई ने उसका शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुढ़ावे निवासी संजय कुमार (45) आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना में पीआरवी 112 वाहन में चालक के पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम ड्यूटी करके घर आए थे। पत्नी बच्चों के साथ दो दिन पहले दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसुरी बुजुर्ग अपने मायके गई थीं। इधर, घर में जा रहे कुत्ते को भगाने गए बड़े भाई ने आंगन में संजय कुमार का शव लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका शव आंगन के ग्रिल में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहले शव को नीचे उतारा और पूरे घर की तलाशी ली। सूचना पर पत्नी अपने चार बच्चों के साथ घर पहुंची तो दहाड़े मारकर रोने लगी। संजय तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सीता राम और श्रीराम अलग- अलग घर बनाकर रहते हैं। संजय वर्ष 2003 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी दो बेटी जागृति (18), निधी (11) व दो बेटे सर्वेश कुमार (15) और आदर्श कुमार (10) हैं। जब फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो संजय का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। दोनों पैर टेबल पर लगे थे और टीशर्ट में आगे चश्मा लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह वो कहीं बाहर से टहल कर आए और अंदर चले गए। जिसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं आए। पंकज पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, सरायलखंसी थाना ने बताया कि मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….