Breaking News

गाजीपुर: बीआरसी परिसर में पेड़ की डाली गिरने से सहायक अध्‍यापक की मौत

गाजीपुर। बीआरसी परिसर में पेड़ की डाली गिरने से सहायक अध्यापक हरिकेश यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिकेश यादव गजपतपुर स्थित अपने विद्यालय से विभागीय कार्य निपटाने के लिए बीआरसी परिसर आए थे। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वे परिसर में एक पेड़ के नीचे से गुजर रहे थे। अचानक पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से महम्मदपुर गांव (थाना बिरनो) निवासी 40 वर्षीय हरेकेश यादव, बसंतू यादव के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके दो बड़े भाई घर पर ही कार्य करते हैं। हरेकेश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी मां का नाम भगवती देवी है। खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हरेकेश अपने एक शिक्षक मित्र के साथ बीआरसी आए थे। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस दुखद घटना से शिक्षा विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …