मिर्जापुर। जिले के विंध्याचल धाम में यूपी पुलिस के चौकी प्रभारी समेत 25 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एक सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया है. आखिर इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों हुई चलिए आगे जानते हैं। मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पंडो के बीच दक्षिणा को लेकर विवाद सामने आया था. इसमें पंडों के बीच जमकर मारपीट का आरोप है. इस दौरान कैंची लगने से एक पंडा घायल भी हो गया था. यह मामला पुलिस के सामने पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई. विंध्याचल पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन को हिरासत में लिया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय समेत 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए घटना के पास मौजूद सिपाही कांता राम को निलंबित करते हुए विभाग की कार्यवाही का आदेश दे दिया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….