Breaking News

छात्रों को ट्रेनिंग और प्‍लेसमेंट देने के लिए अशोका इंस्टीट्यूट और आई0आई0ए0 वाराणसी के बीच हुआ समझौता  

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ने युवाओं को ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए इंण्डियन इंण्डस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी के साथ किया अनुबंध। आई0आई0ए0 वाराणसी के अध्यक्ष राजेश भाटिया का स्वागत करते हुए चेयरमैन अशोका ई0 अंकित मौर्य ने बताया कि इस अनुबंध के बाद आई0आई0ए0 वाराणसी अशोका के छात्रों को ट्रेनिंग और प्लेसमेंट देगा। आई0आई0ए0 वाराणसी के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि अशोका इंस्टीट्यूट में प्रतिभाशाली युवाओं की लंबी कतार है यहां से प्रतिभावान छात्रों को हमारी संस्था ट्रेनिंग के साथ प्लेसमेंट देगी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अशोका डा0 अमित मौर्य ने कहा छात्रों को आने वाले समय में ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट कराने में संस्थान पूरी मदद करेगा। अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्य ने बताया कि संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल प्रत्येक छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के लिए उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ पूरी तरह से सक्षम बनाएगा। डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि हमारे संस्थान में, बायो टेक, फार्मेसी, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन, कम्प्युटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ,सिविल इंजीनियरिंग , ए0आई0 एण्ड एम0एल0, कम्प्युटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग डाटा साइंसेस के क्षेत्र में अनुभवी शिक्षकों की एक लंबी श्रंखला है जिनके नेतृत्व में प्रत्येक छात्रों की प्रतिभा को इंडस्ट्रियों की डिमांड के अनुसार सक्षम बनाकर उन्हें हम तैयार कर रहे हैं और समय समय पर विभिन्न इंडस्ट्रियों में छात्रों को इंटर्नशिप के मौके दिए जाते हैं। फलस्वरुप अशोका इंस्टीट्यूट के प्रतिभाशाली युवा देश की बडी बडी कंपनियों में लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी ओ0पी0 शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …