Breaking News

वियतनाम में सम्‍मानित हुए कृष्‍ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्‍टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. विजय यादव, गौरवांवित हुआ पूर्वांचल

शिवकुमार

वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ़ इंस्टीट्यूशंस वाराणसी / गाजीपुर /आजमगढ के चेयरमैन डाक्टर विजय यादव व वाइस चेयरमैन डॉ वन्दना यादव को हनोई वियतनाम जैसे विदेशी धरती पर शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा के विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने हेतु यह गौरव पूर्ण सम्मान मिला इससे पूरे शिक्षा एवं सेवा क्षेत्र के साथ ही विदेशी धरती पर अपने देश का सम्मान हुआ। सम्‍मान मिलने पर डा. विजय यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि यह सम्मान पूरे गाज़ीपुर बनारस और पूर्वांचल का सम्मान है। डा. विजय यादव सम्‍मानित होने पर उनके शुभचिंतकों में उत्‍साह और खुशी का माहौल है। वियतनाम के प्रमुख शहर हनोई में बिज़नेस एवार्ड 2025 का आयोजन किया गया था जिसमें वियतनाम सरकार ,भारत सरकार व उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधिमंडल उपस्थित हुआ यह अवार्ड पूरे देश से चयनित 51 लोगों में से शिक्षा ,स्वास्थ्य व समाजसेवा के क्षेत्र में एक सितारे के रूप में कार्य करने पर अमर उजाला के स्वर्णिम शताब्दी के अवसर पर सम्मानित किया यह सम्मान उनके शिक्षण संस्थानों द्वारा स्नातक ( BA,BSc,BCom,BCA ,BBA) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों व पालिटेक्निक जैसे विषयों में शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सभी छात्र/छात्राओं हेतु अलग छात्रावास, योगाभ्यास प्रतिदिन प्रात: 06:30 बजे कॉलेज की गौशाला से प्रतिदिन दूध/छाछ की व्यवस्था तथा प्रवेशित विद्यार्थी के अभिभावक की पतंजलि के प्रशिक्षित पंचकर्मा आयुर्वेदा नेचुरोपैथी विधि से बाडी डिटॉक्स/शरीर से विशाख्त पदार्थ निकालने एवं जोड़ो में दर्द शुगर या अन्य बीमारियों से मुक्ति हेतु नि:शुल्क थिरेपी की भी व्यवस्था जिससे कि छात्र अपनी पढ़ाई स्वतंत्र रूप से करे, जिसका खर्च कृष्ण सुदामा संस्थान ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाता है। वियतनाम जैसे देशों में एवार्ड मिलने के बाद पूरे पूर्वांचल में बच्चों तथा शिक्षकों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …