वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर की पत्नी ने छत से कूद कर जान दे दी। खुदकुशी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक प्रोफेसर की पत्नी लंबे समय से अवसादग्रस्त थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बीएचयू कैंपस स्थित आठ मंजिला बिल्डिंग के छठवें मंजिल से प्रोफेसर रविंद्र नाथ चौधरी की पत्नी हरिथा चौधरी (43) ने छलांग लगा दी। आनन- फानन मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। आईआईटी बीएचयू में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर रविंद्र नाथ चौधरी का परिवार पांचवीं मंजिल पर रहता था। पत्नी हरिथा चौधरी (42) एक मंजिल ऊपर छठी मंजिल पर जाकर कूदकर जान दी। पुलिस के मुताबिक, हरिथा के माता- पिता भी साथ में ही फ्लैट में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अवसादग्रस्त चल रही थी। चिंतित माता- पिता बेटी का ध्यान रखने के लिए साथ में रहने लगे थे। सुबह शोर होने पर प्रोफेसर को पत्नी के मौत के बारे में पता चला। उनका एक बेटा 11 वर्ष का और बेटी 8 वर्ष की है। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट, स्थानीय पुलिस और आईआईटी प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हैदराबाद कॉलोनी स्थित जीटीएफआरसी बिल्डिंग में एसोसिएट प्रोफेसर रविंद्र नाथ चौधरी कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में 11 वर्षों से कार्यरत हैं। यहां पर उनकी नियुक्ति 2014 में हुई थी। इन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली अश्लीलता और गालियों को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….