Breaking News

गाजीपुर: अगस्त माह में कुल 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

गाजीपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक अगस्त में महीने में त्यौहार और राष्ट्रीय अवकाश को देखते हुए ग्राहकों को जरुरी सलाह दी है, साथ ही अगस्त में बैंक की छुट्टी का कैलेंडर भी जारी किया है, जिससे बैंक आने वाले ग्राहकों को दिक्कत न हो.अगर इस महीने बैंक से जुड़े जो भी जरुरी काम हों वो समय रहते निपटा लें. क्यूंकि साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ त्योहारों के चलते बैंक 8 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि RBI के कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2025 में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. यह जानकारी उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो बैंक से संबंधित काम जैसे नकद निकासी, चेक जमा, या लोन से जुड़े कार्य निपटाने की योजना बना रहे हैं।

अगस्त 2025 में बैंक छुट्टियों की सूची

03 अगस्त 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.

09 अगस्त 2025 (दूसरा शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के साथ-साथ रक्षा बंधन का त्योहार भी है, जिसके कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.

10 अगस्त 2025 (रविवार): रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

17 अगस्त 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.

23 अगस्त 2025 (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा.

24 अगस्त 2025 (रविवार): रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.

31 अगस्त 2025 (रविवार): महीने का आखिरी रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी.

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …