Breaking News

गाजीपुर: ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से खुला दुग्ध संग्रह केन्द्र (डेयरी)

गाजीपुर। बिरनों थाना क्षेत्र के तिलेसड़ा रसुलपुर निवासी रामाधार यादव ने किसानों की आय दोगुनी करने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये दुग्ध संग्रह केन्द्र खोला है। डेयरी विकास पहल के तहत स्थापित इन इकाइयों का उद्देश्य ग्रामीणों में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देना है। डेयरी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व छात्र नेता राष्ट्रीय सचिव युवा शक्ति संघ अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान नन्दलाल यादव ने रिबन काटकर उद्घाटन किया, विद्यार्थी परिषद जिला महामंत्री शिवम् चौबे ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थानीय डेयरी किसानों और स्वयं सहायता समूहों की प्रतिबद्धता की सराहना की, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन इकाइयों की स्थापना प्रधानमंत्री के किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में सुधार लाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे ग्रामीण आजीविका में सुधार होगा, उन्होंने आगे कहा कि दूध जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए इसके उचित भंडारण और गुणवत्ता बनाए रखने की आवश्यकता होती है, इन संसाधनों से हम अपनी स्थिति सुधार सकते हैं और गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम कर सकते हैं, इस अवसर पर अजीत तिवारी, गुड्डू यादव, राजू, संतोष यादव, अच्छेलाल यादव उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …