Breaking News

गाजीपुर: अज्ञात बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में रविदास मंदिर के सामने एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से 12 वर्षीय स्‍कूल छात्र राजा बाबू की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बलिया निवासी राजा बाबू जो कुतुबपुर में अपने मौसा के यहां रहकर कक्षा-6 में पढ़ता था। रविवार की सुबह रविदास मंदिर के सामने अज्ञात बाइक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्‍काल उसे सरकारी अस्‍पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …