Breaking News

गाजीपुर: प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्‍सक डॉ. डीपी सिंह पुनः बनाए गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

गाजीपुर। दी होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया , उत्तर प्रदेश शाखा की पिछली समिति की कार्यकारिणी बैठक जो कानपुर में आयोजित थी उसके बाद अगले 2 वर्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें अगली कार्यकारिणी के लोगों को चुना गया। पूर्वांचल से अंतरराष्ट्रीय होमियोपैथी के सुविख्यात चिकित्सक एवं सेवाश्रम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ डीपी सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। ज्ञातव्य है की डॉक्टर डीपी सिंह ने 2016 से 2018 एवं 2018 से 2020 के लगातार दो कार्यकाल तक  निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। आज पुनः संगठन के प्रादेशिक चुनाव में इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदेश की आवाज को बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय कार्य समिति में जगह दी गई। होम्योपैथिक चिकित्सकों के परेशानियों के निराकरण हेतु एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा तथा चिकित्सा व्यवस्था के समुचित सुधार हेतु डॉक्टर डीपी सिंह ने पिछले वर्षों में संगठन के माध्यम से बहुत से कार्य किया एवं संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों से होम्योपैथिक चिकित्सकों, शिक्षकों एवं आम जनता के सहयोग हेतु अनेक आवश्यक कार्य किये। आज सदन में अगली कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डॉ डी पी सिंह के द्विवार्षिक चुनाव में उत्तर प्रदेश शाखा की तरफ से निर्विरोध निर्वाचन पर पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई । पूरे प्रदेश से आए हुए सभी कार्य समिति सदस्यों ने डॉक्टर डीपी सिंह को सदन में बधाई दी एवं ढेर सारी शुभकामनाएं ज्ञापित की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …