Breaking News

मुहम्‍मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी ने विधानसभा में उठाया क्षेत्र की समस्‍या, कहा- गांवों के विकास से ही होगा देश-प्रदेश का विकास

गाजीपुर। मुहम्‍मदाबाद के विधायक शोएब उर्फ मन्नू अंसारी ने गुरुवार को विधानसभा में विजन डाक्‍यूमेंट 2047 पर चर्चा करते हुए अपने विधानसभा की समस्‍याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्‍होने कहा कि जबतक गांवों का विकास नही होगा तबतक प्रदेश और देश का विकास नही हो सकता है। उन्‍होने कहा कि जब सपा की सरकार में अखिलेश यादव ने जनेश्‍वर मिश्र और लोहिया ग्राम विकास योजना के अंतर्गत गांवों का विकास कराया जिससे पूरे गांवों का सर्वांगिण विकास हो जाता था। मुहम्‍मदाबाद विधानसभा प्रदेश का अंतिम विधानसभा है जो बिहार से  सटा हुआ है और गंगा नदी के किनारे पर है। गंगा नदी के भीषण बाढ़ से पूरे क्षेत्र में जलजमाव के साथ-साथ संपर्क मार्ग टूट जाते हैं। गंगा नदी के बाढ़ के कहर से पूरे क्षेत्र में कटान हो रहा है। जिससे किसानों की खेतीयुक्‍त भूमि गंगा में समा गयी। सपा सरकार में कटान पीडि़तों को विस्‍थापित करने के बाद उन्‍हे जमीन देकर बसाया गया था लेकिन इस सरकार में न तो जमीन मिली और न ही पक्‍का आवास मिला। मुहम्‍मदाबाद सरकारी हास्पिटल और ट्रामा सेंटर का एकदम हालत खराब है। अभी तक ट्रामा सेंटर को पूरी तरह से शुरु नही किया जा सका है, हास्पिटल में जब मरीज जाता है तो उसे तत्‍काल रेफर कर दिया जाता है। विधायक मन्‍नू अंसारी ने बताया कि मुहम्‍मदाबाद विधानसभा की अधिकांश जमीनें करईल माटी की है। जिससे संपर्क मार्ग बरसात में खराब हो जाती हैं। अखिलेश यादव सरकार में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। उन्‍होने कहा कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे जहां से निर्माण शुरु हुआ है वहां से एक फीट आगे एक्‍सप्रेस-वे नई सड़क नही बनी है। वहां से एक्‍सप्रेस-वे को बढ़ाकर बिहार से जोड़ दिया गया होता तो यूपी को सीधा और लाभ मिलता। एक्‍सप्रेस-वे का संपर्क मार्ग बड़े-बड़े वाहन, ट्रेलर आदि चलने से जर्जर हो गये हैं। पूरे सड़कों में गड्ढा हो गया है। उन्‍होने बताया कि ग्रीन फिल्‍ड एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण में लगे वाहनों के आने-जाने से क्षेत्र के सारे संपर्क मार्ग जर्जर हो गये हैं। कार्यदायी संस्‍था उसकी  मरम्‍मत नही करा रहे हैं। उन्‍होने कहाकि मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में गोड़ खरवार जाति के लोगों का जातिप्रमाण पत्र नही बन पा रहा है। जिसके चलते वह बेरोजगार रहते हैं। हमारे क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्‍यां है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद हफ्तों तक ट्रांसफार्मर नही बदले जा रहे हैं। मुहम्‍मदाबाद मुख्‍यालय पर एक और विद्युत सबस्‍टेशन बनाया जाये जिससे कि बिजली का लोड बंट जाये और बिजली की व्यवस्‍था सुचारु  रुप से चल सके। उन्होने सदन को बताया कि हमारे क्षेत्र में पुलिया की बड़ी समस्‍या है, जो पुलिया बनी है वह एकदम जर्जर है और कई स्‍थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जाना अति आवश्‍यक है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …