Breaking News

एमएलसी चंचल सिंह के सौजन्य से आगामी 18 अगस्त को पंचायत भवन बरहपुर में आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

ग़ाज़ीपुर। विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल के सौजन्य से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर. जे. शंकरा आई अस्पताल वाराणसी द्वारा आगामी 18अगस्त को निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का पंचायत भवन बरहपुर में प्रातः 10बजे से 2बजे तक आयोजन किया गया है।जिसमे  जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए निः शुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण सुविधा उपलब्ध होगी। शिविर के सह प्रायोजक एवं ग्राम प्रधान बरहपुर के ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू ने बताया कि आपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बस जांच स्थल से अस्पताल तक ले जाने और लाने की निः शुल्क व्यवस्था,मरीजों के उपचार,भोजन की निः शुल्क व्यवस्था आर. जे.शंकरा आई अस्पताल वाराणसी की तरफ से की जाएगी।श्री सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाए।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …