Breaking News

जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने क्षेत्र की समस्‍याओं को विधानसभा में उठाया, कहा- जबतक वर्तमान सही नही होगा भविष्‍य कैसे संवरेगा

गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने विधानसभा में गुरुवार को अपनी क्षेत्र की समस्‍याओं को प्रमुखता से उठाया और कहा कि विजन-2047 की बात सरकार कर रही है लेकिन अभी 2027 का कार्य हुआ नही तो कैसे 2047 की बात की जाये। 2027 को ध्‍यान में रखकर विकास कार्यों पर चर्चा होता तो अच्‍छा होता। विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि गांवों के अंदर जो बिजली की दयनीय स्‍थिति है, अधिकतर गांवों में बिजली नहीं आ रही है जब आ रही है तो लोड के चलते ट्रासफार्मर जल जा रहे हैं। जले हुए ट्रांसफार्मर महीनों तक बदले नही जा रहे हैं। एक भी पावर हाउस क निर्माण जनपद में नही हो पाया है। उन्‍होने सरकार के शिक्षा नीति पर प्रहार करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं और मदि‍रालय खुल रहे हैं। उन्‍होने कहा कि महाविद्यालयों में केवल समेस्‍टर वाइज परीक्षा हो रही है पढाई एकदम नही हो रही है। जिससे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भविष्‍य अंधकार में है। उन्‍होने कहा कि पंचायत विभाग में अधिकारी जातिसूचक वाक्‍य का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी हुआ कि यादव और मुस्लिम का केवल स्‍थानांतरण किया जाये। जबतक वर्तमान ठीक नही होगा तबतक भविष्‍य कैसे ठीक होगा। अखिलेश यादव सरकार में बेसिक से लेकर स्‍नातकोत्‍तर तक की शिक्षा को बेतहर बनाया, छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया। सपा सरकार में 108 एम्‍बुलेंस चलाया लेकिन आज डीजल के अभाव में खड़ी हैं। उन्‍होने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …