लखनऊ। समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पॉल पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब वह सपा के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगी। निष्कासन के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूजा पाल के द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है। अत: उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। उन्हें सपा के सभी पदों से भी हटा दिया गया है अब वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम और मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगी और न ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या की अतीक अहमद ने की थी और फिर योगी सरकार ने मुझे न्याय देते हुए अतीक अहमद को सजा दी। ये कहना गलत नहीं है कि मुझे न्याय मिला है। मैं मुलायम सिंह यादव के समय से सपा से नहीं जुड़ी थी। मुझे लगा कि अखिलेश यादव अपराधियों से नफरत करते हैं इसलिए सपा में शामिल हुई थी। ये बात सच है कि मेरे दुश्मनों को खत्म किया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….