ग़ाज़ीपुर। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने एक बार फिर असहायों और जरूरतमंदों की मदद की मिसाल पेश किया है। महज एक कॉल कर एक महिला द्वारा मदद मांगे जाने पर सपा नेता राजकुमार पांडेय ने तत्काल सहायता ही नहीं उपलब्ध कराई, बल्कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। दरअसल, नारी पचदेवरा की रहने वाली यादव समाज की एक महिला के पति की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले सदर अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बीएचयू हॉस्पिटल वाराणसी में रेफर कर दिया गया। महिला की मनिहारी ब्लॉक में शादी हुई है। उन्होंने मदद के लिए राजकुमार पांडेय को कॉल किया। राजकुमार पांडेय ने उसकी बातों को सुन कर तुरंत डॉक्टर से बात कर बेहतर इलाज की व्यवस्था करवाई। साथ ही अपने सहयोगी अनिल मौर्या के माध्यम से आर्थिक सहायता भी भिजवाई। पांडेय ने महिला को आश्वासन दिया कि वह किसी भी तरह की परेशानी में उनकी मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके गांव की बहन की तरह हैं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….