लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के दशम दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे दीक्षा उत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द और रायगंज में स्थित आठ स्कूलों के बच्चों के मध्य आज विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, भाषण , कहानी कथन, देश भक्ति गायन, 100 मीटर रेस, 60 मीटर रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। ये प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार तथा शहीद बंधु सिंह स्टेडियम में आयोजित हुईं।।इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी वे स्कूली बच्चे रहे जिन्होंने इससे पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम निम्नवत हैं: – भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 3-5), प्रथम स्थान – राज सहानी ( जंगल रामलखना ) ,(कक्षा 6-8) प्रथम स्थान – सुहानी ( तरकुलही), चित्रकला प्रतियोगिता (कक्षा 3-5) प्रथम स्थान – अवनीश ( जंगल सिकरी) (कक्षा 6-8) प्रथम स्थान – पायल चौधरी ( रायगंज) कहानी कथन प्रतियोगिता (कक्षा 3-5) प्रथम स्थान – आकांक्षा ( जंगल बेलवार) (कक्षा 6-8) प्रथम स्थान – काजल कुमारी ( तरकुलही) देश भक्ति गीत गायन, (कक्षा 3-5) प्रथम स्थान -ईलमा खान ( डुमरी खुर्द) (कक्षा 6-8) प्रथम स्थान – मुस्कान पासवान (रायगंज) दौड़ प्रतियोगिता छात्र (कक्षा 3-5) (60 m), प्रथम स्थान – साहिल ( जंगल बेलवार), (कक्षा 6-8) (100 m), प्रथम स्थान – आर्यन (जंगल अयोध्या प्रसाद) दौड़ प्रतियोगिता छात्रा, (कक्षा 3-5) (60 m), प्रथम स्थान – शिवानी (रायगंज), (कक्षा 6-8) (100 m), प्रथम स्थान – कावेरी यादव( डुमरी खुर्द) खो-खो प्रतियोगिता ( छात्रा) प्रथम स्थान – जंगल अयोध्या प्रसाद, कब्बड्डी प्रतियोगिता ( छात्र) प्रथम स्थान – जंगल अयोध्या प्रसाद

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….