वाराणसी। मेटकेयर हॉस्पिटल महमूरगंज वाराणसी ने एक और अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। गर्भावस्था के 6वें माह (25.4 सप्ताह) में जन्मे मात्र 640 ग्राम वजन के शिशु को अस्पताल की अत्याधुनिक NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निरंतर देखभाल और समर्पण से 100 दिनों तक इलाज कर स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया। डिस्चार्ज के समय शिशु का वज़न बढ़कर 1770 ग्राम हो गया, जो इस सफलता को और भी विशेष बनाता है। यह उपलब्धि मेटकेयर की उन्नत सुविधाओं, टीमवर्क और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है। इस चिकित्सकीय कार्य में डॉ. सुनील यादव (सेंटर हेड, मेटकेयर, डॉ. आर. वी. सिंह, ऑब्स्टेट्रिक टीम – डॉ. रजनी चौरेसिया, डॉ. एंजेला यादव, डॉ. रोशनी, डॉ. पंकज, पीडियाट्रिक टीम – डॉ. निमिषा (हेड पीडियाट्रिक), डॉ. अभिजीत (हेड नियोनेटोलॉजी), डॉ. हरीश, डॉ. संतोष ने सराहनीय योगदान दिया। मेटकेयर परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है, जो दर्शाता है कि समर्पण, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….