गाजीपुर! निदेशक, सेवायोजन, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश के बेरोजगार युवकों को अधिक से अधिक सेवायोजित कराये जाने हेतु सेवायोजन विभाग द्वारा दिनांक- 26 अगस्त, 2025 से 28 अगस्त, 2025 तक, लखनऊ के इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान में ’’ रोजगार महाकुम्भ ’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिस क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी, विवेकानन्द सिंह ने बताया है कि रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 50,000 युवाओं को उनकी योग्यानुसार सेवायोजित किया जायेगा। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल-rojgaarsangam.up.gov.in पर नियोजकों एवं नौकरी/रोजगार हेतु प्रयासरत युवाओं के लिए पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। सेवायोजन विभाग द्वारा उक्त पोर्टल पर जापान, जर्मनी एवं इजराइल देशों में हेल्थ, होम-केयरगिवर के प्लेसमेन्ट की तथा संयुक्त अरब अमीरात में विभिन्न पदों हेतु रिक्तियॉ प्रदर्शित हो रहीं हैं साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। तीन दिवसीय रोजगार महाकुम्भ में ए0आई0 प्रशिक्षण का विशेष आकर्षण होगा तथा उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों के सहयोग से डिजीटल कौशल और ए0आई0 संचालित नौकरी की तैयारी पर भी ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा युवा स्टाल के माध्यम से रोजगार योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। उक्त आयोजन में अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइड- rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर समस्त शैक्षिक योग्यताओं एवं बायोडाटा सहित रोजगार महाकुम्भ आयोजन स्थल इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रतिभाग कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….