Breaking News

गाजीपुर: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति स्टेशन चौराहा नंदगंज में माता रानी की झांकी एवं देवी जागरण का हुआ भव्य आयोजन

ग़ाज़ीपुर। सोमवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में मां दुर्गा जी के पंडाल के समीप सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति स्टेशन चौराहा नंदगंज के सौजन्य से जय मां काली देवी जागरण ग्रुप केराकत द्वारा माता रानी की झांकी एवं देवी जागरण का भव्य कार्यक्रम सायं 7बजे से  आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के भक्तजनों ने  हजारों की संख्या में उपस्थित होकर महिला, पुरुष, बालक,बालिका व बच्चों ने आनंद लिया।कार्यक्रम स्थल पर नंदगंज थाना की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से लगी हुई थी।कलाकारों द्वारा बड़े ही सुंदर ढंग झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमप्रस्तुत किया जा रहा था, जिसे भक्तगण प्रसन्नचित हो जा रहे थे।उनकी झांकी की फोटो  खींचने व वीडियो बनाने में लोग व्यस्त देखे गए।इसके बाद मां दुर्गा जी का दर्शन व आरती में भाग लिए।इस कार्यक्रम में महिलाओं की काफी संख्या थी।माता रानी की झांकी एवं देवी जागरण की चर्चा करते हुए अपने घरों को वापस चले गए।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …