गाजीपुर। राज इंग्लिश स्कूल में मिशन शक्ति 5. 0 को सफल बनाने हेतु जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में पांचवी जिला स्थित ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें 15 स्वर्ण, 7 रजत, पांच कांस्य पदक जीतकर वंश ताइक्वांडो एकेडमी रौजा विजेता टीम रही। राज इंग्लिश स्कूल मिश्र बाजार 11 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता टीम रही और अंशु सिंह मेमोरियल आर एस कान्वेंट सैनिक स्कूल नैसारा नंदगंज 10 स्वर्ण, 3 रजत पदक जीतकर टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम दिनेश कुमार, सीओ सिटी सदर शेखर शेंगर व शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि जनपद गाजीपुर में ताइक्वांडो खेल के इतने ढेर सारे प्रतिभावान खिलाड़ी देखकर गौरव की अनुभूति हो रही है। निश्चित रूप से यहां के खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अतिथियों ने राज इंग्लिश स्कूल और जिला गाजीपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 को जनसाधारण तक पहुंचाने वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह जो प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता से महिलाओं और बालिकाओं में स्वालंबन और आत्म बल का एक संदेश जाता है। इस दौरान अतिथियों ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5 बालिकाओं को जिसमें तीन महिला प्रशिक्षक जो की रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए ताइक्वांडो का लगातार प्रशिक्षण देती आ रही है उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पूजा तिवारी, सुलेखा यादव, नगमा परवीन, वही सम्मानित की कड़ी में ताइक्वांडो के क्षेत्र में ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल कर चुकी व नेशनल की गोल्ड मेडलिस्ट अननया यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें अभी यादव, तन्मय प्रकाश गुप्ता, स्वरित गुप्ता, जाकिया जैनब, अदवित शर्मा, उजाला गुप्ता, सार्थक, अर्णव, अर्पिता रही,
इस प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी- कात्यायनी, काव्य यादव, आकांक्षा यादव, रितिका गिरी, माही सिंह, गरिमा, रागिनी यादव, शिवांशी सिंह, जाकिया जैनब, अर्पित यादव, सृष्टि चौहान,
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में आयरा गिरी, आध्या पाण्डेय रही.
सब जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में पार्थ तिवारी, विहान सिंह यादव, कृष यादव, क्रांति यादव, उत्कर्ष यादव, यश प्रताप सिंह, आयुष्मान सिंह, अतुल कुमार राय, अर्णव यादव, आर्यन यादव, स्वरित गुप्ता रहे.
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में अदवित शर्मा, अंश सिंह कुशवाहा, आयुष भारद्वाज, आरव अश्वनी भारद्वाज, शौर्य राय, यश चौधरी, अभी यादव, आकाश यादव रहे.
कैडेट बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में अंशिका राय, आराध्या, तान्या, आकांशा,जागृति राय, अंजनी, आँचल, रागिनी, नेहा, आशिका यादव, सोनी, अर्चिता रही
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में अनुष्का, ख़ुशी, रिदीमा, आराध्या, सोना, आकांशा, ख़ुशी रही.
कैडेट बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में आर्यन, प्रियांशु, सिद्धांत, विशाल, सात्विक, तनमय प्रकाश, अशद अली, अनसराज, अंश, चाहत, आर्यन खरवार, रोहन, अनमोल रहे.
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में विकास, अनमोल, आदित्य, शिवम पासवान, अंशु, बिशाज रहे.
जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में श्रुति भारती, स्नेहा विश्वास, आंचल कनौजिया, शिवांगी सिंह, रूबी रही.
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में अंशिका कुमारी, पूजा, अदिति, अंशिका, सोनम रही.
जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में सूरज, प्रभाकर, अभय प्रताप, अजय, अंशु, सत्यम, आदित्य रहे.
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में अभी, रमन, अद्वितीय, मिर्त्युजय रहे.
सीनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में स्पर्श यादव, शिवानी यादव, अनुष्का यादव रही.
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में अमृता कुमारी, सोनम, आकांशा, रही.
सीनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता खिलाड़ी में उजाला गुप्ता, दीपक, अंकित रहे
रजत पदक विजेता खिलाड़ी में दीपक, अंशु, अभय रहे.
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ डीपी सिंह, डॉक्टर बीती सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, कृष्णा पब्लिक स्कूल की मैनेजर डायरेक्ट नेहा सिंह, हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी के वाइस प्रिंसिपल राजेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अजय कुमार शर्मा, पूजा तिवारी, सत्यदेव पांडे, उदित गुप्ता, उजाला गुप्ता, दीपक वर्मा रहे। इस दौरान स्कूल के संस्थापक गनेश सिंह यादव, मैनेजर रविंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह यादव कोऑर्डिटर अंजू यादव वाईस कोऑर्डिनेटर मनीषा श्रीवास्तव व ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव आदि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….