गाजीपुर। सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि SIR के बाद मतदाता सूची जारी होने पर जिन मतदाताओं के नाम छूट गये हैं, गलत छप गये हैं या फिर कट गये हैं उन्हे सबूत सहित छह फरवरी से पहले आपत्ति दाखिल करा दें। जिससे कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होने कहा कि राजनीति में वोट सबसे बड़ा पावर है, वोट के बदौलत हम प्रदेश और देश की सत्ता हासिल कर सकते हैं। जिससे कि पीडीए का भला हो सकता है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरुक करके उनका नाम यदि कट गया है या कोई त्रुटि हो गया है तो उसे सही कराने के लिए समय से आपत्ति दाखिल करा दें। जिससे कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और वह मतदान कर सकें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….